दोस्तों हींग का इस्तेमाल आमतौर पर हर दिन घर में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए खाना बनाने में किया जाता है। हींग खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी औषधि की तरह काम करती है।
दरअसल हींग के इस्तेमाल से हम कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं. यही वजह है कि आयुर्वेद में हींग को सबसे कारगर माना जाता है।
हींग में ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो भयानक बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। ऐसे में आज के लेख में हम आपको हींग के इस्तेमाल से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
अगर आप हींग का सही तरीके से इस्तेमाल करते हैं तो आप दिल की बीमारी, सीने में दर्द, कब्ज, पेट दर्द, पेट में खराब बैक्टीरिया का जमा होना, वजन बढ़ना आदि समस्याओं से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं और आपको दवाओं की भी जरूरत नहीं है।
हींग का इस्तेमाल अलग-अलग तरीकों से किया जा सकता है और आप इसे अपने नियमित भोजन में शामिल करके भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ताकि आपको वायु प्रदूषण की समस्या का सामना ना करना पड़े। जिससे हड्डियों में दर्द, मानसिक परेशानी, थकान आदि समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।
अगर आपको बार-बार कान में दर्द हो रहा है तो भी आप जैतून के तेल में हींग मिलाकर इसकी दो बूंद कान में डालने से कान के दर्द से राहत मिलती है।
इसके अलावा अंजीर में हींग डालकर खाने से पीलिया की समस्या दूर होती है। अगर आप गले या फेफड़ों में दर्द से परेशान हैं या कफ जम गया है तो आप गर्म पानी में एक चम्मच हींग डालकर सेवन करें, इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा। उल्टी और चक्कर आने पर भी आप हींग को चाट कर खा सकते हैं, जिससे आपकी यह समस्या दूर हो सकती है।
हींग को गुड़ में मिलाकर उसकी गोलियां बनाकर बार-बार खाने से सिर दर्द में आराम मिलता है। साथ ही सिर दर्द से राहत पाने के लिए हींग का लेप सिर पर लगाया जा सकता है।
अगर आपने देखा है कि कई लोगों को बहुत काम करने के बाद भी भूख नहीं लगती है और उनका वजन धीरे-धीरे कम होता है तो ऐसे लोग हींग और शहद को मिलाकर खा सकते हैं।
जिससे उनकी भूख बढ़ जाती है और पेट एकदम साफ हो जाता है। हींग को गर्म पानी में डालकर सेवन करने से कब्ज दूर होती है और शरीर में जमा सारा कचरा बाहर निकल जाता है।
इसके साथ ही यह बेली फैट को कम करने में भी मदद करता है। इसके लिए आप गर्म पानी में नींबू का रस और हींग डालकर इसका सेवन करें। अगर आप रोजाना के खाने में एक चुटकी हींग का इस्तेमाल करते हैं तो आपके शरीर में मौजूद खराब बैक्टीरिया और कीटाणु बाहर निकल जाते हैं।
जिससे आप लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं। साथ ही हींग के सेवन से हमारा खून बहुत पतला हो जाता है। जिससे हृदय रोग का सामना नहीं करना पड़ता है।
